शामली, जनवरी 8 -- नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक व अधिशासी अधिकारी जयबीर शर्मा ने गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नगर पंचायत जलालाबाद को शासन द्वारा इस वर्ष आदर्श नगर योजना के अंतर्गत चयनित किया गया है। इसके तहत नगर के सभी 15 वार्डों में सड़कों, पेयजल व्यवस्था, नालियों, नालों, पथ प्रकाश समेत अन्य विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य प्रारंभ कराए गए हैं। इन कार्यों की समीक्षा को लेकर चेयरमैन व ईओ ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों के साथ बैठक की और रामरतन मंडी व ऐतिहासिक गौसाई वाले तालाब पर चल रहे कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।निरीक्षण के ...