मुजफ्फर नगर, मार्च 2 -- नगर पालिका के निर्माण विभाग में अब दो जेई हो गए है। जेई कपिल कुमार पूर्व से नगर पालिका में कार्यरत है, लेकिन अब नगर निगम बनारस से जेई राजीव कुमार सोनकर नगर पालिका मुजफ्फरनगर आए है। चेयरपर्सन के आदेश पर दोनों जेई के कार्यों में विभाजन किया गया है। जेई राजीव कुमार को शहर के 25 वार्डों की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें वार्ड संख्या 1 से 4, 8, 9, 12, 15, 17, 18, 21, 23, 27, 29, 30, 32, 38, 51, 52 और 55 शामिल है। जेई राजीव कुमार के द्वारा उक्त वार्डों में निर्माण कार्य देखा जाएगा। वहीं शहर के शेष 30 वार्ड का दायित्व अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार पर रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.