गुमला, जनवरी 2 -- गुमला, संवाददाता। गुमला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के आम चुनाव-2026 को लेकर शुक्रवार को चेम्बर कार्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। मुख्य चुनाव पदाधिकारी अमित महेश्वरी, सहायक चुनाव पदाधिकारी एवं चुनाव पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में कुल 13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दर्ज कराया। इस दौरान कुल 38 नामांकन पत्रों और पांच सेट मतदाता सूची की बिक्री हुई। अपराह्न तीन बजे से पांच बजे तक नामांकन पत्रों और मतदाता सूची की बिक्री की गई। मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि कई निर्दलीय प्रत्याशियों और टीम लीडरों ने भी नामांकन पत्र व मतदाता सूची खरीदी है। जिनमें राजेश कुमार लोहानी, गुलाम सरवर,अमर प्रदीप कुजूर व मुन्नीलाल साहू शामिल हैं। नामांकन करने वालों में नीरज गुप्ता, अभिजीत जायसवाल (रॉकी), संजीव मालानी, अजय कुमार, दिलीप गुप्ता, पंकज खंडेल...