गढ़वा, जनवरी 11 -- बड़गड़, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत चेमो सनेया गांव में शनिवार को वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा का विधिवत रूप से भव्य अनावरण किया गया। उक्त ऐतिहासिक अवसर पर झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। पूरा गांव देशभक्ति, आदिवासी स्वाभिमान और शहीदों की स्मृति से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत मांदर की थाप पर पारंपरिक स्वागत गीत, पुष्पगुच्छ देकर सम्मान के साथ हुआ। उसके पश्चात वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नीलांबर और पीतांबर सन् 1857 की आजादी की लड़ाई के महान नायक थे। उन्होंने 1863-64 तक अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लगातार संघर्ष किया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.