गोरखपुर, फरवरी 21 -- चौरी चौरा पुलिस ने तरकुलहा मंदिर पर हुई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए बड़े गैंग को दबोच लिया है। पुलिस ने 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। गैंग के पास से स्नेचिंग में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया है, साथ ही पांच लग्जरी गाड़ियां भी सीज की गई हैं। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में तरकुलहा चौकी प्रभारी सौरभ झा, राजू रंजन सिंह व टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- कारोबारी को अगवा कर 20 लाख वसूलने वाले दोनों दारोगा गिरफ्तार, मुंशी के घर पकड़ाए यह भी पढ़ें- गोरखपुर के कौड़ियां जंगल इलाके में छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, गंभीर पुलिस के अनुसार गैंग में शामिल महिलाएं मंदिर परिसर में भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं की चेन खींच लेती थीं। इसके बाद वे चेन अपन...