गोरखपुर, फरवरी 21 -- चौरीचौरा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चौरी चौरा पुलिस ने तरकुलहा मंदिर पर हुई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए बड़े गैंग को दबोच लिया है। पुलिस ने 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। गैंग के पास से स्नेचिंग में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया है, साथ ही पांच लग्जरी गाड़ियां भी सीज की गई हैं। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में तरकुलहा चौकी प्रभारी सौरभ झा, राजू रंजन सिंह व टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार गैंग में शामिल महिलाएं मंदिर परिसर में भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं की चेन खींच लेती थीं। इसके बाद वे चेन अपने साथ मौजूद पुरुष साथियों को सौंप देती थीं, जो लग्जरी वाहनों से मौके से फरार हो जाते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को तरकुलहा मंदिर में दो ...