देवरिया, अप्रैल 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के देवरही मंदिर में चार दिन पहले दो महिलाओं के गले से काटी गई चेन के मामले में सीसी फुटेज हाथ लगने के बाद भी कोतवाली पुलिस खाली हाथ है। पुलिसिया कार्रवाई पर ध्यान दें तो केवल मुकदमा दर्ज तक सिमट कर रह गया है। घटनाओं का पर्दाफाश न होने से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। शहर के सिंधी मिल कालोनी की रहने वाली पूनम त्रिपाठी नवरात्र के पहले दिन देवरही मंदिर में पूजा करने के लिए गई थीं। इस बीच उनके गले से सोने की चेन काट ली गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी तरह उसी दिन पुरवा निवासी सत्यावती पांडेय भी देवरही मंदिर में पूजा करने के लिए गई थीं, उनके भी गले से सोने की चेन काट ली गई। चेन काटने की पूरी घटना सीसी फुटेज में कैद हो गई है। बावजूद इसके चेन काटने वाली महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.