बदायूं, दिसम्बर 9 -- बदायूं। ज्वैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे और एसएसपी से मुलाकात कर चेन ले जाकर फरार हुए आरोपी को रिमांड पर लेकर चेन बरामद कराने तथा कार्रवाई करने वाली कोतवाली पुलिस को सम्मानित किए जाने की मांग की। सर्राफा बाजार स्थित जुगल किशोर प्रहलाद लाल ज्वैलर्स की दुकान पर 28 नवंबर को एक चोर सोने की तीन चेन लेकर फरार हो गया था। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना के बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी रही। इस बीच आरोपी पांच दिसंबर को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। इसी प्रकरण को लेकर सोमवार को ज्वैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी पुलिस कार्यालय पहुंचे और एसएसपी से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने मांग की कि आरोपी को रिमांड पर लेकर चोरी की गई तीनों चेन बरामद कराई जाए, ताकि व्यापारी वर्ग को न्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.