प्रयागराज, जून 18 -- आरपीएफ ने ऑपरेशन समय पालन के तहत अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया। प्रयागराज मंडल इस वित्तीय वर्ष में 15 जून तक अनावश्यक चेन पुलिंग करने वाले 1397 लोगों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। इनमें से अप्रैल में चेन पुलिंग करने वाले 413, मई में 665 और जून में अब तक 319 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन पर 98 आरोपी, छिवकी पर 36, नैनी जंक्शन पर 63 को गिरफ्तार किया गया। वहीं मिर्जापुर स्टेशन पर 115, कानपुर सेंट्रल पर 206, फतेहपुर स्टेशन पर 125, फफूंद स्टेशन पर 39, इटावा जंक्शन पर 120, टूंडला जंक्शन पर 126, अलीगढ़ जंक्शन पर 117 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...