निज संवाददाता, मार्च 12 -- बिहार में अपराधियों ने ट्रेन के अंदर घुस जमकर तांडव मचाया है। लखीसराय जिले में मनबढ़ युवकों ने किऊल-झाझा रेलखंड के बीच मंगलवार की शाम करीब पांच बजे भलुई हाल्ट पर चेनपुलिंग कर आधा घंटे तक हावड़ा-मोकामा ट्रेन रोकी और एक बोगी में सवार छह लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। इसके बाद युवक भलुई हाल्ट से ही उतरकर भाग निकले। पीड़ितों ने जमुई स्टेशन पहुंचकर जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। सभी पीड़ित जमुई जिले में झाझा के दादपुर के रहने वाले हैं। मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आ रहा है। इसके माध्यम से रेल पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। दादपुर निवासी संदीप पासवान अपने पिता के श्राद्ध कर्म के बाद सपरिवार सिमरिया घाट से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। मननपुर स्टेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.