आगरा, फरवरी 18 -- होली के त्यौहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं. 06019/06020 चेन्नई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन-चेन्नई सेंट्रल होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से 23 फरवरी से 9 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को और हजरत निजामुद्दीन से 26 फरवरी से 12 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से सोमवार को रात 11.50 बजे चलकर बुधवार को सुबह 10.30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से गुरुवार सुबह 6.25 बजे चलकर 9.05 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और शुक्रवार को रात 11.45 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन में 16 स्लीपर कोच, 3 एसी थर्ड, 1 सेकेंड एसी कोच लगे होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.