नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- तमिलनाडु सरकार ने मशहूर जर्मन दार्शनिक और क्रांतिकारी समाजवादी कार्ल मार्क्स की याद में चेन्नई में एक मूर्ति लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही, अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता पीके मूकैया थेवर की याद में मदुरै के उसिलमपट्टी में एक स्मारक भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने गुरुवार को विधानसभा में रूल 110 के तहत यह ऐलान किया।स्टालिन ने बताया अपनी सरकार का मकसद स्टालिन ने कहा कि द्रविड़ मॉडल सरकार का मकसद क्रांतिकारी विश्व नेताओं को सम्मान देना और उनके योगदान को उजागर करना है। उन्होंने कहा, "कार्ल मार्क्स ने हमें 'दुनिया के मजदूरों, एक हो!' का नारा दिया था।" उन्होंने मार्क्स को इतिहास बदलने वाला विचारक बताते हुए कहा कि उनकी सोच ने विश्व-क्रांतियों की नींव रखी और दुनिया में कई अहम बदलावों की बुनियाद डाली। ...