जहानाबाद, अप्रैल 7 -- कलेर निज संवाददाता। रामपुर कोनी गांव के युवक भगवान सिंह की चेन्नई में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे वहां एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते थे। अचानक तबीयत बिगड़ी। इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया।भगवान सिंह कुछ समय पहले ही रोजगार की तलाश में चेन्नई गए थे। वहां मजदूरी कर परिवार का पेट पालते थे। वे परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से पत्नी और तीन बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दो बेटे और एक बेटी को देख गांव वालों की आंखें भर आईं। शव चेन्नई से गांव लाया गया। जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.