लखनऊ, अप्रैल 11 -- आईपीएल मुकाबले में खेल रही किसी टीम को कमजोर कहना गलत होगा। सभी टीमें दमदार हैं। ये बातें शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज डेविड मिलर ने कहीं। उन्होंने कहा कि मुकाबला चाहे गुजरात टाइटंस से हो या फिर चेन्नई सुपर किंग्स से, धमाकेदार प्रदर्शन को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि इकाना में काली मिट्टी और लाल मिट्टी वाली पिच हैं। एक पर बॉल अच्छी तरह से आती है, दूसरे पर अधिक बाउंस होने के साथ में बॉल रुक कर आती है। जीत के लिए चौके छक्के के बीच में एक और दो रन भी महत्वपूर्ण हैं। हमारी टीम का प्रदर्शन भी बेहतरीन है। दबाव में अच्छी बॉलिंग और बैटिंग कर के टीम जीती है। 200 से अधिक हाईस्कोरिंग गेम पर डेविड मिलर ने कहा कि खिलाड़ियों का माइंडसेट बड़े स्कोर का होता है। गेंदबाजों के लिए भी इस दौरान बड़े मौके विकेट लेने के होते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.