सासाराम, जून 6 -- चेनारी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह आम तोड़ रहे बच्चों पर आकाशीय बिजली गिरने से दोनों बच्चे झुलस गए। जिन्हें गंभीर अवस्था में सीएचसी चेनारी में भर्ती कराया गया। जख्मियों में मल्हीपुर गांव निवासी अशोक राम के 9 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार व परशुराम राम के 14 वर्षी पुत्र रोहित कुमार शामिल हैं। घायल के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक गांव से बाहर आम तोड़ने के लिए गए हुए थे। अचानक हवा के बीच रिमझिम बारिश के साथ आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस हुए हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया। चिकित्सक डॉ. प्रियशंकर कुमार ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति अभ...