बस्ती, जुलाई 3 -- बस्ती। पहाड़ों से लेकर मैदान तक होने वाली बरसात के चलते सरयू का जलस्तर बढ़ रहा है। एल्गिन ब्रिज और अयोध्या में जलस्तर की बढ़ोत्तरी जारी है। अयोध्या में सरयू का जलस्तर वार्निंग लेवल 91.73 मीटर पर शाम छह बजे पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार बुधवार दोपहर बाद तीन बजे सरयू का जल स्तर 91.71 मीटर था, लेकिन शाम छह बजे चेतावनी बिन्दु पर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर पर बढ़ रहा है। बाढ़ खंड प्रथम के एसडीओ सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ऊपरी हिस्से में जलस्तर कम हो रहा है। इसका असर अयोध्या में भी 24 घंटे बाद दिखने की संभावना है। जलस्तर बढ़ने के साथ लोलपुर विक्रमजोत तटबंध और बीडी तटबंध पर बाढ़ और कटान से निपटने के लिए तैयारी पूरी है। बंधे के रैटहोल और शाही होल की पूरी पैचिंग कर सर्विस रोड की ...