चंदौली, जुलाई 22 -- पीडीडीयू नगर/चहनियां, हिटी। गंगा में बाढ़ का पानी थम गया है लेकिन अब भी जलस्तर चेतावनी बिंदु से सिर्फ 46 सेमी नीचे है। इससे तटवर्ती इलाके में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। माना जा रहा है कि पीछे से अचानक पानी बढ़ा तो जिले के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। इसे लेकर ग्रामीण जहां सशंकित हैं। वहीं जिला प्रशासन भी बाढ़ और गंगा के बढ़ाव पर नजर बनाए हुए है। ताकि किसी भी आपात स्थिति से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। सोमवार को शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 69.80 मीटर दर्ज किया गया। जबकि चेतावानी बिंदु 70.26 मीटर है। वहीं दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का पानी घट रहा है लेकिन अब भी चेतावनी बिंदु से सिर्फ 46 सेमी नीचे हैं। इससे सकलडीहा, चहनियां, सदर और धानापुर ब्लाक के तटवर्ती गांवों के लोग बाढ़ की चिंता से परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.