बक्सर, अगस्त 12 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के बाद अब चेतावनी बिन्दु से भी नीचे खिसक गई है। चेतावनी बिन्दु से 54 सेमी नीचे गंगा का पानी पहुंच गया है। वहां धारा के रफ्तार में भी पहले से कमी आई है। बीते पांच दिनों से गंगा का पानी लगातार घट रहा है। जिसके कारण इसकी सहायक नदियों में भी पानी का दबाव कम हो रहा है। इधर, जिले के तटवर्ती इलाकों के साथ-साथ शहर के लोग भी सकून का सांस ले रहे है। बीते दिनों तक लगातार पानी में बढ़ोत्तरी के बाद बीते 07 अगस्त की सुबह दस बजे के बाद गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, मंगलवार की शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 58.78 मीटर दर्ज किया गया। बताया कि प्रतिघंटे लगभग 01 सेमी की गति से गंगा का पानी नीचे जा रहा है। बता दें कि बीते 11 अगस्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.