शामली, अगस्त 8 -- हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते कैराना में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से एक मीटर नीचे स्थिर है। इसी के चलते खादर के किसानों और ग्रामीणों की चिंताएं कम होती नहीं दिख रही है। पिछले कई दिनों से पहाड़ी व मैदानी इलाकों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। इसी के चलते हथिनीकुंड बैराज पर पानी का बढ़ा। बुधवार प्रात: आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 51966 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया था, जिसके बाद शाम करीब सात बजे यमुना नदी उफन गई थी और जलस्तर में एकाएक वृद्धि के साथ ही बहाव चेतावनी बिंदु 230 मीटर पर पहुंच गया था। बुधवार को जलस्तर में मामूली वृद्धि के साथ ही बहाव 230.05 मीटर पर पहुंच गया। चेतावनी बिंदु 231 मीटर व खतरे का निशान 231.50 मीटर पर है। दूसरी ओर, गुरुवार प्रात: आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी मे...