चंदौली, अगस्त 29 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। अगस्त महीने के शुरुआत में गंगा में आई बाढ़ की दुश्वारियां अब भी कम नहीं हुई थीं कि दोबारा गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का संकट फिर गहराने लगा है। चेतावनी बिंदु पार कर बाढ़ का पानी खतरा बिंदु की ओर बढ़ने लगा है। तेजी से बढ़ रहा जलस्तर गंगा का किनारा छोड़ अब धीरे-धीरे गांवों और बाजारों की ओर रुख कर खेतों की ओर बढ़ने लगा है, जिससे तटीय इलाके के लोगों में फिर से बाढ़ की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि खेतों में रोपी गई धान की फसल नष्ट होने के बाद दोबारा धान की रोपाई हुई थी, यदि बाढ़ बढ़ी तो किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। गुरुवार को चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से 71 सेमी उपर गंगा का पानी बह रहा है। शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 70.97 मीटर तक पहुंच गया। जो खतरा बिंदु 71.26 मीटर से सिर्फ 29 सेमी नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.