चंदौली, अगस्त 28 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। लगातार पानी बढ़ने से बुधवार की सुबह गंगा का पानी चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर को पार कर गया। रात आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 70.72 मीटर तक पहुंच गया। फिलहाल गंगा का पानी चेतावनी बिंदु से 46 सेमी उपर बह रहा है। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों में फिर बाढ़ का भय सताने लगा है। फिलहाल तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का पानी बढ़ रहा है। गंगा का पानी बढ़ने से बलुआघाट पर टिनशेड यात्री विश्रामालय में भी पानी भर गया है। गंगा मंदिर डूब गया है। श्मशान स्थल तक पानी पहुंचने के साथ ही बलुआ बाजार मार्ग की ओर पानी बढ़ने लगा है। इससे लोगों में दशहत फिर बढ़ गई है। घाट पर बलुआ के दुकानदार अपनी दुकान लेकर वहां से हट गए हैं। पानी के बढ़ते बेग से तटवर्ती गांव के ग्रामीण अपनी सामान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.