मथुरा, अगस्त 10 -- उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद ब्रज में कालिंदी अब अपने उफान पर आने लगी है। आधी रात को यहां पर यमुना का जलस्तर चेतावनी चिह्न को भी पार कर गया है। इससे सुबह होते ही तटीय इलाकों में हड़कंप मच गया है। पिछले कई दिनों से यमुना का जलस्तर पर 165.20 मीटर के चेतवनी निशान के नीचे ही बह रहा था। शनिवार को यहां प्रयाग घाट पर जलस्तर चेतावनी चिह्न से मात्र 50 सेमी नीचे था। इसके बाद जलस्तर इस चिह्न के नीचे ही घटता-बढ़ता रहा। इससे तटीय क्षेत्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। शुक्रवार रात करीब 10 बजे यहां जलस्तर पर 165.09 मीटर दर्ज किया गया था। रात दो बजे बाद यहां जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी जो शनिवार सुबह सात बजे चेतावनी चिह्न को पार कर गई। सुबह यहां जलस्तर आठ बजे 165.23 मीटर और शाम चार बजे 165.35 मीटर दर्ज किया गया। दरअसल पर्वतीय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.