अल्मोड़ा, फरवरी 19 -- बदहाल हो चुके गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग के सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। मार्ग सुधारीकरण के लिए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आंदोलन की चेतावनी थी।एक सप्ताह पूर्व कर्नाटक ने लोनिवि अधिकारियों से नगर की सड़कों को सुधारने की मांग की थी। कहना था कि गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग, रानीधारा लिंक मार्ग, धार की तूनी-एनटीडी लिंक मार्ग बदहाल हैं। चेतावनी दी थी कि जल्द सुधारीकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। हरकत में आए लोनिवि ने सोमवार से गैस गोदाम लिंक मार्ग के सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर पहुंचे पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि फिलहाल 12 लाख रुपये से सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। मांग उठाई की विभाग क्रश बैरियर, दीवार निर्माण आदि के लिए जल्द से ज...