गाजियाबाद, फरवरी 13 -- गाजियाबाद की 'भारत सोसाइटी' में 9वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली बहनों के पिता को लेकर हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। पुलिस चेतन के घर का माहौल समझने के लिए उसकी शादियों और रिश्तों की पड़ताल कर रही है तो बैंक अकाउंट का डेटा भी खंगाल रही है। चेतन ने दावा किया था कि उसकी बेटियों ने कोरियन गेम्स और वहां की संस्कृति के प्रभाव में आकर खुदकुशी की। पुलिस यह पड़ताल करने में जुटी है कि बच्चियों की मानसिक स्थिति के पीछे पारिवारिक माहौल की क्या भूमिका थी।चेतन की आर्थिक स्थिति का पता लगा रही पुलिस शुरुआती तौर पर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि चेतन की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है और उस पर दो करोड़ रुपये का कर्ज है। बताया गया कि उसने आर्थिक तंगी की वजह से ही बेटियों के दो मोबाइल बेच डाले थे और इस वजह से वह नाराज थीं। फोन छ...