आरा, नवम्बर 16 -- बिहिया। निज संवाददाता प्रखंड स्तरीय चेतना सत्र चैंपियन प्रतियोगिता बीआरसी बिहिया में बीईओ मनोज कुमार की देखरेख में आयोजित की गई। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों ने भाग लिया। यह परीक्षा तीन समूह में अलग-अलग हुई, जिसमें एक समूह में वर्ग एक से पांच के बच्चे, दूसरे समूह में वर्ग छह से आठ के बच्चे और तृतीय समूह में वर्ग नौ से 12 के बच्चों ने भाग लिया। वर्ग एक से पांच में प्रथम नीरज कुमार, द्वितीय -असद खान, तृतीय- वंदना कुमारी रही। वर्ग छह से आठ में प्रथम -सुरुचि कुमारी, द्वितीय स्वाति कुमारी और तृतीय प्रियांशु कुमार रहे। वर्ग नौ से 12 में प्रथम आशीष कुमार, द्वितीय बबली कुमारी और तृतीय स्थान रिया कुमारी को मिला। परीक्षा के जजमेंट में शिक्षक अजय कुमार सिंह अमर, सर्वजीत सिंह, सर्वेश राम, सुरेश सिंह, दिवाकर राय एवं मनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.