हरिद्वार, फरवरी 21 -- उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में शनिवार को न्यूरो योगा एंड कॉशंसनेस स्टडी विषय पर 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग कांफ्रेंस आयोजित की गई। कॉन्फ्रेंस में संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने कहा कि चेतना आज भी विज्ञान के लिए कठिन समस्या बनी हुई हैं। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में शरीर और मस्तिष्क को तो समझ लिया गया है लेकिन चेतना को नहीं। यहीं पर योग अपनी महत्ता सिद्ध करता है। उपनिषदों का ज्ञान और पतंजलि का अष्टम योग हमारे मस्तिष्क की सीमाओं के पार शुद्ध चेतना तक ले जाने का मार्ग दिखाता है। इसे विज्ञान क्वांटम फिजिक्स के चश्मे से भी देखने की कोशिश कर रहा है। मुख्य अतिथि अंतरविश्वविद्यालय योग शिक्षण केंद्र नई दिल्ली के निदेशक प्रो. अविनाश पांडे ने कहा कि योग के क्षेत्र में हो रहे शोध को अत्यधिक उत्कृष्ट बनाने की आवश्यकता है I वि...