रामगढ़, दिसम्बर 4 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ क्षेत्र के वार्ड 31 स्थित चेटर में गुरुवार दोपहर एक बजे आगलगी की घटना हो गई। इसमें किसान मदन महतो को भारी नुकसान हो गया। बताया जाता है कि खलिहान में रखे करीब 3 क्विंटल धान स्वाहा हो गया। साथ ही समीप में रखे पूरा पोआल भी धुं-धुं कर नष्ट हुआ। किसान मदन महतो ने बताया कि घरेलू कार्य से रामगढ़ मेन रोड गया था। इसी दौरान मोबाइल पर आगलगी की सूचना मिली। तुरंत भागते हुए अपने खेत पहुंचा। तब तक खलिहान में रखे करीब 3 क्विंटल धान स्वाहा हो गया। हालांकि इस बीच प्रत्यक्षदर्शियों ने दुरभाष पर दमकल को सूचना दिया। लेकिन वहां से कोई मदद नहीं मिली। इधर आगलगी की सूचना पर रामगढ़ थाना चेटर पहुंचकर पीड़ित किसान से पूरे मामले का जानकारी लिया। फोटो रामगढ़ 61 आगलगी के बाद खलिहान का दृश्य।

हिंदी हिन्दुस्ता...