घाटशिला, फरवरी 16 -- पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर भेलाईडीह निवासी पेशे से ड्राइवर रामदास (38) पिछले चार दिनों से लापता हैं। रामदास 7 फरवरी को हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत के अपने पांच दोस्तों परेश, हेलो, इजराफिल, पिंटू और लल्लन के साथ टाटा मोटर्स का चेचिस वाहन लेकर रोजगार के लिए चेन्नई गया था, लेकिन उसके बाद से रामदास के परिजनों को पुत्र के बारे में जानकारी नहीं मिल रही है। मां पार्वती दास और बहन रूपा दास का रो-रोकर बुरा हाल है। राम के पिता छुटा दास ने कहा कि चार दिन पूर्व मैंने जब उसका हालचाल जानने के लिए फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताया। अगले दिन फोन करने पर परेश नामक युवक ने फोन उठाया और राम के गुम होने की बात बताई। कभी मानसिक रूप से विक्षिप्त होने तो कभी कहीं खो जाने जैसी अलग-अलग बातें बताकर परेश गुमराह कर रहा है। राम का मोबाइल...