गाज़ियाबाद, जनवरी 1 -- गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र में उधार की रकम के बदले दिए एक लाख रुपये के चेक को 11 लाख का बनाकर खाते से रकम निकालने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। राधाकुंज में रहने वाले गौतम कुमार का कहना है कि अमित कुमार पोरवाल से उनके अच्छे संबंध थे। कुछ समय पहले अमित कुमार से एक लाख रुपये उधार लिए थे। रकम की अदायगी के लिए उन्होंने 29 अक्तूबर 2025 की तारीख का एक लाख रुपये का चेक सौंपा था। आरोप है कि अमित ने चेक पर एक लाख को 11 लाख बनाकर उसे बैंक में लगा दिया। बैंक से अपर्याप्त राशि संबंधी संदेश प्राप्त होने पर उन्हें मामले का पता चला। गौतम कुमार ने आरोप लगाया कि इस बारे में पूछताछ करने पर अमित ने न केवल टरकाया, बल्कि धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने समाज के लोगों को साथ लेकर समझाने की कोशिश की तो अमित कुमार पोरवाल ने गाली-ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.