लातेहार, जनवरी 2 -- लातेहार, संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह ने योगदान करते ही शुक्रवार को अपने प्रथम कार्य दिवस में विचाराधीन अपील वाद को निष्पादित किया। चेक बाउंस के अपील वाद संख्या 72/25 की सुनवाई के दौरान प्रतिवादी निजामुद्दीन ने अपने अधिवक्ता सुनील कुमार के साथ उपस्थित होकर अदालत को सजा में मुकर्रर क्षतिपूर्ति की राशि प्राप्त हो जाने की बात कहीं। इस दौरान चेक बाउंस के 92 लाख रुपए क्षतिपूर्ति के मामले को सुलह के आधार पर निष्पादित किया। श्री सिंह की अदालत में अपीलार्थी मंजर काशमी आलम के अधिवक्ता कुमार अमित ने तथ्यों को रखते हुए अपील को मंजूर करने की प्रार्थना किया। उभय पक्षों की ओर से अदालत में एक सुलहनामा पेश किया गया। दायर सुलहनामा के आधार पर अदालत ने मामले को रिकॉल करते हुए खुली अदालत में अपना फैसला सुनाते हुए ...