किशनगंज, मार्च 23 -- किशनगंज, संवाददाता। शराब बंदी को कारगर बनाए जाने को लेकर उत्पाद विभाग की टीम लगातार चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चला रही है। उत्पाद विभाग चेक पोस्टों में निगरानी रख रही है। टीम लगातार हर गतिविधियों पर नजर रख रही है। हालांकि इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का भी मुआयना कर रही है। उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर जिले के अलग अलग स्थानों में उत्पाद विभाग के अधिकारी के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर बंगाल सीमा से सटे चेक पोस्टों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.