जहानाबाद, जनवरी 6 -- जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे छापामारी अभियान में विभिन्न सड़क मार्ग पर कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे फाइन के रूप में 48हजार पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की गई। बताया गया है कि पकड़े गए ज्यादा लोग बाइक सवार थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था और उनकी बाइक के प्रदूषण पत्र फैल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...