जहानाबाद, अगस्त 8 -- जहानाबाद। जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में पिछले 24 घंटे के भीतर कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे जुर्माना के रूप में 35 हजार पांच सौ रुपए राजस्व की वसूली की गई। पुलिस के अनुसार ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। ऐसे लोगों को सुरक्षा के लिहाजन हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने की नसीहत दी गई। इनके अलावे वाहनों के कागजात दुरुस्त नहीं रहने के मामले में वाहन सवार पकड़े गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.