भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर। मालदा के सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह के नेतृत्व में सोमवार को साहिबगंज-शिवनारणपुर स्टेशनों के बीच ट्रेनों टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। ब्रह्मपुत्र मेल, हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस, जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर सहित आधा दर्जन ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले 83 लोग पकड़े गए। पकड़े गए बेटिकट यात्रियों से जुर्माना बतौर रेलवे को 42 हजार 20 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.