उरई, जनवरी 24 -- माधौगढ़। बंगरा तिराहा पर एसडीएम, सीओ व कोतवाल ने पुलिस फोर्स के साथ देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया । मध्यप्रदेश की ओर से आ रहे दो ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खड़े करा दिए गए है। एसडीएम राकेश कुमार सोनी, सीओ अंबुज सिंह, कोतवाल विकेश बाबू ने शुक्रवार रात बंगरा तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया। मध्यप्रदेश की ओर से आ रहे डस्ट से भरे दो ओवरलोड ट्रकों को रोक कर चालक से कागजात मांगे।चालक द्वारा कागजात न दिखाने पर, ओवरलोड के चलते ट्रकों को मंडी परिसर में खड़े कर दिए गए। एसडीएम की सूचना पर खनिज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। चेकिंग में पकड़े गए दो ओवरलोड ट्रक को सीज कर दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.