एटा, दिसम्बर 22 -- चेकिंग के नाम पर टप्पेबाजों ने डराकर महिला के जेवरात उतरवाकर भाग गए। मामले में पीड़िता के पति ने दो अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिरोजाबाद थाना एका के गांव नगला किशनसिंह निवासी रघुवीर ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बतााया कि आठ अक्तूबर को पत्नी मायके गांव खिरिया पीपल थाना कुरावली जिला मैनपुरी से घर लौट रही थी। पत्नी शिकोहाबाद रोड बस अड्डा की तरफ जा रही थी। बताया कि दो टप्पेबाज आए और पत्नी को रोक लिया। पत्नी से कहा कि आगे चेकिंग चल रही है और सोने-चांदी के जेवरात उतारकर रख लो। पत्नी के जेवर उतरवा लिए और लेकर भाग गए। जानकारी होने के बाद पीड़िता ने कोतवाली नगर में जाकर शिकायत की। नगर पुलिस ने जांच की। जांच के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.