जहानाबाद, मार्च 22 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। जहानाबाद शहर के अरवल मोड़, काको मोड, बभना और अलगाना मोड व जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस और विभिन्न थाने के पुलिस कर्मियों ने शुक्रवार की देर शाम तक वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान कई गाड़ियां पकड़ी गई। ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। कई के प्रदूषण के कागजात सही नहीं थे तो कई वाहनों में अन्य खामियां रहने की वजह से गाड़ियां पकड़ी गई थी। बतौर जुर्माना के रूप में उन लोगों से 68 हजार पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की गई। चेकिंग और विशेष अभियान के दौरान ही कल्पा थाने की पुलिस ने दो ओवरलोडेड ट्रैक्टरों को जप्त कियाम दोनों वाहनों के खिलाफ कानूनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.