जहानाबाद, जून 17 -- जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत विभिन्न सड़क मार्गों पर कई वाहन सवार पकड़े गए। ज्यादातर बाइक सवार थे, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। ऐसे लोगों से फाइन के रूप में 61 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। मंगलवार को आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि ज्यादातर वैसे लोग पकड़े गए जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था और उनके वाहन के प्रदूषण के कागजात फेल थे। यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने के भी मामले पकड़े गए। आगे से ट्रैफिक नियम का पालन कर वाहन चलाने की नसीहत देकर सबों को छोड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.