हाथरस, जनवरी 22 -- सादाबाद: पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना सादाबाद पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का महिन्द्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली कीमत करीब सात लाख रुपये तथा 1700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सीस्ता गांव की तरफ से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कल्याण सिंह पुत्र वासुदेव, निवासी ग्राम दीपुरा, थाना बरेड़ी, जनपद धौलपुर बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ट्रैक्टर-ट्रॉली 18 जनवरी की रात गाजियाबाद क्षेत्र से चोरी की थी और उसे बेचने की फिराक में राजस्थान की ओर ले जा रहा था।पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...