जहानाबाद, अगस्त 7 -- जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न सड़क मार्गों पर कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे फाइन के रूप में 59 हजार पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की गई। खबर के अनुसार शहर के अरवल मोड़, काको मोड़, अंबेडकर चौक, घोसी रोड के अलावा ग्रामीण पथों पर विधि - व्यवस्था के मधेनजर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। हर तरह के वाहन जांच किए गए। वाहनों के कागजात दुरुस्त नहीं रहने और बिना हेलमेट के बाइक चलाने के कई मामले पकड़े गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.