रांची, फरवरी 9 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के ओकड़ा पंचायत अंतर्गत जापुत नाला में बनने वाले एकल चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधायक सुदीप गुड़िया ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि यह चेकडैम क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगा और सिंचाई सुविधा के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगा। विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि चेकडैम के निर्माण से खेतों में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे अच्छी खेती संभव हो सकेगी। बेहतर उत्पादन होने से किसानों की आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि झामुमो ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कृषि और सिंचाई को प्राथमिकता दी थी और उसी के अनुरूप योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा...