लातेहार, जनवरी 6 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। पलामू टाइगर रिजर्व अंतर्गत गारू पूर्वी वन क्षेत्र के परसापानी प्रतिबंधित वन क्षेत्र में पक्का चेकडैम निर्माण कार्य को कुछ ग्रामीणों द्वारा जबरन रोके जाने के मामले में छिपादोहर थाना में चार लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। रेंजर उमेश दुबे के अनुसार 18 दिसंबर को आरसी-02 अंतर्गत बरसापानी क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा था, तभी दलदलिया व कारवाई गांव के कुछ ग्रामीणों ने बिना वैध कारण कार्य बंद करा दिया। नामजद आरोपियों में राजू उरांव (दलदलिया), अमिन्ता देवी, भुवनेश्वर सिंह और बसंती देवी (तीनों कारवाई) शामिल हैं। थाना प्रभारी मो़ यकीन अंसारी ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.