कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया शहर के व्यस्ततम इलाके में हुई चोरी की घटना को लेकर व्यापारिक संगठनों में गहरी चिंता देखी जा रही है। चेंबर ऑफ कॉमर्स ने इस मामले को गंभीर बताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्थानीय व्यवसायियों ने भी घटना के उद्भेदन और शहर में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की आवश्यकता जताई है। व्यवसायियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शहर में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। खासकर उन्होंने जिओ मार्ट जैसे संस्थानों में कार्यरत डिलीवरी बॉय की नियुक्ति से पहले उनके पते और पृष्ठभूमि की समुचित जांच सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि बिना सत्यापन के नियुक्ति होने से गलत तत्वों के शामिल होने की आशंका बनी रहती है। क्या कहते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.