घाटशिला, अगस्त 18 -- घाटशिला। काशिदा पंचायत के चेंगजोड़ा गांव में स्थापित रिक्रिएशन क्लब चेंगजोड़ा के अध्यक्ष ईश्वर मार्डी की अध्यक्षता में रविवार को झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर क्लब के सचिव रायसेन सोरेन, सलाहकार पिथो हेमब्रम, कोषाध्यक्ष श्याम चरण हांसदा, ग्राम प्रधान भादो मुर्मू, अमर सिंह पूर्ति, मुची राम हेम्ब्रम, सुनील कुमार मुर्मू, मंगल मुर्मू, सुखलाल मुर्मू, बबलू सोरेन, संतोष सिंह, मोतीलाल सोरेन, मंडल मार्डी, ईश्वर चन्द्र सिंह, सोहागी मुर्मू, रायमुनी मुर्मू, शुरुकुनि हेमब्रम, सारिता टुडू, डोंगोय मुर्मू, मालती मुर्मू, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...