घाटशिला, फरवरी 8 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड के काशिदा पंचायत स्थित चेंगजोड़ा वनटोला में 12 लाख की लागत से बना आदिवासी कला संस्कृति भवन देखरेख के अभाव में अस्तित्व खो रहा है। इस भवन का निर्माण झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से तत्कालीन विधायक सह शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने करवाया था। इसको बनाने का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज के शादी ब्याह, बैठक, पूजा पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करना था। निर्माण के साल भर तक तो भवन की देखरेख वनटोला समिति द्वारा ठीक-ठाक तरीके से किया गया, लेकिन भवन के कुछ सदस्य के विवाद में आ जाने के कारण इसकी देखरेख खटाई में पड़ गई। यह भवन पिछले एक साल से अधिक समय से बेकार पड़ा है, और जंगल और झाड़ियों से इस प्रकार घिर गया है कि इसमें प्रवेश करना तक मुश्किल हो गया। इसके कारण इस भवन का उपयोग नहीं हो पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.