नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर रविवार को दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में चूहा घुसने से हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच यात्री हो-हल्ला मचाने लगे। क्रू मेंबरों ने आनन-फानन विमान खाली कराया। सीआईएसएफ जवानों की मौजूदगी में चूहे का सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद चूहे को पकड़ा जा सका। इसके बाद भी केबिन, टॉयलेट, पायलट केबिन, लगेज के साथ ही फ्लाइट की तलाशी हुई। ढाई घंटे बाद सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिलने पर दोबारा यात्री विमान में चढ़ सके। फ्लाइट ने सवा तीन घंटे की देरी के बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरी। यात्रियों ने लेटलतीफी पर नाराजगी जताई। दिल्ली से आने वाली इंडियो की फ्लाइट रविवार दोपहर 14:15 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर उतरी। इसके बाद फ्लाइट दोबारा दिल्ली जाने के लिए तैयार थी। 140 यात्री साढ़े तीन बजे फ्लाइट में ...