प्रमुख संवाददाता, जून 25 -- चूहों की कारस्तानी कई बार लोगों को दहशत में डाल देते हैं। नया मामला एक ट्रेन का है। जहां दिल्ली से कटिहार जा रही हमसफर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15706 कानपुर का पनकी धाम स्टेशन क्रास किया तो एक एसी कोच के इलेक्ट्रिक पैनल में चूहे की वजह से शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे पूरे कोच में धुआं भर गया। जिससे फायर अलार्म के साथ ही सायरन बजने लगा। इससे यात्री दहशत में आ गए। चलती ट्रेन में दो इलेक्ट्रीशियनों ने पैनल से मरा चूहा निकाला और यात्रियों को बताया यह रोज की दिक्कत है, सभी सुरक्षित हैं और आग जैसी कोई बात नहीं है। भारत की वीआईपी ट्रेनों में शुमार हमसफर दिल्ली जंक्शन से शाम करीब 4:45 पर छूटी। ट्रेन रात करीब 9:10 बजे के आसपास पनकी धाम स्टेशन से आगे ही बढ़ी थी कि बी-8 कोच में धुआं भर गया। इसके तुरंत बाद सायरन के साथ ही फायर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.