भभुआ, दिसम्बर 16 -- कम अनाज आपूर्ति करने को लेकर कई बार पीडीएस डीलर जता चुके हैं आपत्ति दीवार की दरार से रिसता है वर्षा का पानी, टूटे हैं फर्श, खिड़की के शीशे व सीढ़ी (पेज चार की खबर) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर के एसएफसी गोदाम में रखे सरकारी अनाज को बंदर और चूहे खा रहे हैं। जाहिर है चूहों द्वारा बोरी का अनाज खाने से उसका वजन कम होगा। जब गोदाम से कम अनाज की आपूर्ति होती है, तब पीडीएस डीलर हो-हल्ला मचाते हैं। कई बार तो वह अनाज रिसिव करने से भी इंकार कर दिए हैं। गोदाम के फर्श टूट गए हैं। सीढ़ी में सुराग बन गया है। सीढ़ी टूटी भी है। खिड़कियों के शीशे टूटे हैं। वायर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दीवार की दरार से वर्षा का पानी रिसता है। टूटी खिड़की से बंदर घुसकर अनाज को खाते व नष्ट करते हैं। यह गोदाम भगवानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.