हापुड़, जून 21 -- वीरांगना लक्ष्मी बाई बिलदान मेला पर झांसी में आयोजित कार्यकम में धौलाना निवासी महाराणा चूहड़ मल के वारिस ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वहीं उनको क्रांतिवीर परिजन सम्मान से सम्मानित किया गया है। विजस शिशोदिया ने बताया कि उनके पूर्वज चूहड़ मल के वंशज अमर शहीद दुर्गा सिंह के बड़े भाई नौनिद्धिसिंह अपनी पहली टोली के साथ दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत का झंडा उतारकर फेंक दिया था और अपनी केसरिया पगड़ी को उस स्थान पर लहरा दिया था। उन्होंने बताया कि जिसके बाद उनको गोली मार दी। जिससे वो शहीद हो गए। उस दौरान दुर्गा सिंह इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे। उस समय उनको सूचना मिली तो वो बीच में पढ़ाई छोड़ कर वापस भारत लौट आए और युवाओं की टोली बनाकर 12 मई 1857 में धौलाना में तहसील और थाना में आग लगाक...