मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- गायघाट,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पटशर्मा गांव में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से दो भाइयों के घर जलकर राख हो गए। घटना बुधवार दोपहर की है। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से आग पर का पाया गया। पैक्स अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि अगलगी में राजकिशोर शर्मा व मनीष शर्मा का घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया गया है कि राजकिशोर के घर में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से अचानक घर में आग लग गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक घर में रखा अनाज, कपड़ा समेत सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। इसकी जानकारी सीओ को देकर राहत की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.